पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर भी  पंचतत्व में विलीन हो गया। अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में 4.30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर का विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव को 3.34 पर शमशान घाट लाया गया था जिसके बाद आधे घंटे के अंदर ये सारी विधि कर दी गई। अंतिम संस्कार में केवल ऋषि कपूर के परिवार और खास रिश्तेदार शामिल हुए। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सकीं क्योंकि वह दिल्ली में हैं।


देशभर ने ऋषि कपूर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। देशभर में लॉकडाउन के कारण ऋषि के पार्थिव शरीर को घर ले जाने कि इजाजत अस्पताल और प्रसाशन की तरफ से नहीं दी गई। शव को अस्पतान में तीन बजे तक रखने की परमिशन मिली थी। परिवार वाले अपनी रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर का इंतजार कर रहा था लेकिन लॉकडाउन के कारण समय पर रिद्धिमा नहीं पहुंच सकीं मुंबई जिसके बाद ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

 

  सिनेमा के कपूर खानदार की सबसे मजबूत कड़ी ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 सुबह 8.45 पर दुनिया को अलविदा कह दिया। वो पिछले दो सालों से leukemia से ग्रेसित थे। ऋषि कपूर के निधन की खबरे उनके दोस्त अमिताभ बच्चन ने दी। अमिताभ ने एक ट्वीट किया और कहा- ऋषि कपूर नहीं रहे, मैं अब टूट गया हूं। इस खबर के आने के बाद ही बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई हो। हर कोई बस सदमें हैं कि आखिर ये हो क्या रहा है। ये तो सभी जानते हैं कि जो दुनिया में आया है उसे जाना है लेकिन इस तरह अचानक चले जाना, अखर रहा है। इरफान खान और ऋषि कपूर के यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक का महौल है।